रामपुर, जनवरी 12 -- रविवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत मोहल्ला सादात/कस्साबान में वार्ड सभासद सैयद बब्लू अली के आवास पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने पहुंचकर अपने आयुष्मान कार्ड बनवाए। इस दौरान लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में मिलने वाली निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं, इलाज की प्रक्रिया और लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पात्र लाभार्थियों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कैम्प में डॉ. आसिफ, कंप्यूटर ऑपरेटर संजय, मोहम्मद आतिफ सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे और कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...