गाज़ियाबाद, फरवरी 6 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने की रफ्तार बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पन्ना प्रमुख नियुक्त किए हैं, जो सीधे लाभार्थियों से संपर्क कर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को पूरा कराएंगे। जिले में कुल 8,94,734 लाभार्थी हैं। इनमें से 5,70,116 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। अभी भी 3,24,618 लोगों के कार्ड नहीं बन पाए हैं। इनमें से करीब 40 हजार लाभार्थियों के मोबाइल नंबर स्वास्थ्य विभाग को खाद्य एवं रसद विभाग से मिले हैं। विभाग ने इनकी सूची पीएचसी के हिसाब से तैयार की है। आयुष्मान के नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि हर पीएचसी के हिसाब से सूची तैयार करके प्रत्येक क्षेत्र में पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। पीएचसी से जैसे वार्ड आया, वार्ड बॉय और पढ़े-लिखे सफाई कर्मी को हर पन्ने की जिम्मेदारी सौंपी...