संवाददाता, फरवरी 2 -- यूपी के कानपुर की पनकी पुलिस ने लायर्स एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ करोड़ों की जमीन की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि इन लोगों ने बहाने से पीड़ित की फोटो लेकर जमीन के फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर से रजिस्ट्री करा ली। इसके अलावा पीड़ित के पिता को भी इलाज के नाम पर महज साढ़े सात लाख रुपये देकर करोड़ों की जमीन अपने नाम करा ली। पनकी के ग्राम पतेहुरी निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि सन 2018 से 2024 के बीच में जरौली फेज-1 बर्रा निवासी राम बहादुर सिंह ने साथियों भानु प्रताप सिंह, अंकित सिंह और आनंद विहार नौबस्ता निवासी लायर्स के पूर्व महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ मिलकर आराजी संख्या 128 और आराजी संख्या 19 की करीब 7.25 बीघा जमीन की रजिस्ट्री करा ली। इसके बदले पित...