बिजनौर, दिसम्बर 18 -- बिजनौर। जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में आयुष्मान कार्ड की प्रगति पर असंतोष जताया, वहीं राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाएं और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में विशेष कैंपों का आयोजन कर लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारी आपातकाल एंबुलेंस सेवा का मानक के अनुरूप संचालन के लिए औचक जांच करें व दोषी ड्राइवरों के खिलाफ कार्यवाही करें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में कदापि लापरवाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.