घाटशिला, मई 25 -- धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। शिविर का शुभारंभ अभय कुमार सिंह बीपीएम, गोपीनाथ दास बी ए एम, प्रधान लिपिक निरंजन महतो, मोहम्मद कलीम तथा डॉ. सोमाय हांसदा द्वारा पंच प्रदीप जलाकर किया गया। शिविर में गैर संचारी रोगों जैसे डायबिटीज, हाइपरटेंशन, ओरल, ओरल कैंसर जैसी बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूकता फैलाई गई। लोगों के बीच हाइपरटेंशन और शुगर की दवा का वितरण किया गया। धालभूमगढ़ के मुन्नीलाल ठाकुर को बढ़ती उम्र में चलने-फिरने के लिए पाइप वाला वाकर दिया गया। मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ के प्रधान लिपिक निरंजन महतो, विमल चंद्र महतो (बीटी टी) आशा वर्कर संगीता नामता, पुन्ता हांसदा, अमिता सिंह, सरस्वती, छिता महतो आदि उपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.