मथुरा, जनवरी 16 -- -फ्रिज, आरओ, प्रिंटर सहित कई उपकरण गायब, पुलिस से कार्रवाई की मांग चौमुहां। थाना छाता के अंतर्गत ग्राम पंचायत अकबरपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर केंद्र का ताला तोड़कर फ्रिज, आरओ मशीन, प्रिंटर सहित अनेक कीमती सामान चोरी कर ले गये। घटना की जानकारी मिलने पर केंद्र प्रभारी ने थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केंद्र पर कार्यरत सीएचओ रजनीश कपरिया ने बताया कि वह 9 जनवरी से अवकाश पर थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे केंद्र पहुंचे तो मुख्य दरवाजे की कुंडी और ताला टूटा मिला। केन्द्र का दरवाजा खुला होने पर अंदर जाकर देखा तो केंद्र से फ्रिज, आरओ मशीन, प्रिंटर, इनवर्टर, बैटरी, व्हीलचेयर और प्लास्टिक की आठ कुर्सियां गायब थीं। इसके अलावा केंद्र के अन्य सामान भी अस्त-व्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.