प्रयागराज, सितम्बर 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विश्व आयुर्वेद मिशन व आरोग्य भारती की ओर से झूंसी स्थित गोविन्द बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार विषय पर वैज्ञानिक संगोष्ठी हुई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता विश्व आयुर्वेद मिशन के संस्थापक अध्यक्ष व आरोग्य भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जीएस तोमर ने कहा कि आयुर्वेद दिवस का उद्देश्य है कि समाज के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति तक आयुर्वेद पहुंचे। आयुर्वेद से स्वस्थ व समृद्ध राष्ट्र का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य संवर्धन में सहायक होगा। स्वस्थ नारी से सशक्त परिवार का निर्माण संभव है। अध्यक्षता कर रहीं डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि हमारी परम्परा के हर पहलू में आयुर्वेद समाहित है। विशिष्ट अतिथि ...