प्रयागराज, अगस्त 22 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आयुष (आयुर्वेद) विभाग के तहत राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों / चिकित्सालयों में प्रोफेसर (आचार्य) शल्य तंत्र के तीन पदों का परिणाम घोषित कर दिया है। 17 अक्टूबर 2024 को जारी विज्ञापन के सापेक्ष कुल 13 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके लिए साक्षात्कार 21 अगस्त को लोक सेवा आयोग परिसर में आयोजित हुआ। साक्षात्कार के लिए बुलाए गए 11 अभ्यर्थियों में से कुल छह अभ्यर्थी उपस्थित हुए। आयोग के उपसचिव डीपी पाल के अनुसार अनारक्षित श्रेणी में उमेश चन्द्र शर्मा और योगेश कुमार मिश्र जबकि ओबीसी वर्ग में अजय कुमार शर्मा का चयन हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.