गोरखपुर, सितम्बर 24 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीएम मोदी की सरकार ने योग की तरह आयुर्वेद को भी वैश्विक पहचान दिलाने की ठोस पहल की और हर वर्ष 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस के रुप मे मनाने की घोषणा की गई है। इसी क्रम मे बड़हलगंज स्थित पटना चौराहे पर सर्वोदय अस्पताल मे वायस आफ आयुर्वेद के तत्वावधान मे आयुर्वेदिक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा जे.पी. पाण्डेय ने कहा कि आयुर्वेद भारतीय परंपरा की अनमोल धरोहर है, जिसका लाभ पूरे विश्व को मिलना चाहिए। सचिव डॉ बृजेश यादव ने कहा कि आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में आयुर्वेद ही ऐसा माध्यम है, जो बिना किसी दुष्प्रभाव के लोगों को निरोग बना सकता है। उन्होंने युवाओं से आयुर्वेद को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ राकेश गुप्ता, डॉ कृष्णा गुप्ता, डॉ रंजीत यादव, डॉ मोअज्जम, डॉ सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.