लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। आयुष विभाग के प्रमुख सचिव ने टूडि़यागंज स्थित राजकीय आयुर्वेद कॉलेज का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव को ढेरों खामियां मिलीं। बड़ी संख्या में डॉक्टर व कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। सभी को बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने के निर्देश दिए। गैर हाजिर डॉक्टर-कर्मचारियों को नोटिस देकर जवाब-तलब करने के भी आदेश दिए। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज पहुंचे। प्रमुख सचिव ने कॉलेज प्रशासन से डॉक्टर-कर्मचारियों की गैरहाजिरी व लेटलतीफी का कारण पूछा। इस पर अस्पताल प्रशासन ने बताया कि बहुत से कर्मचारियों की दोपहर व शाम को ड्यूटी रहती है। इस नाते डॉक्टर व कर्मचारी समय पर अस्पताल नहीं आ पाए हैं। कॉलेज प्रशासन की दलीलों को प्रमुख सच...