सीवान, जुलाई 8 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में विश्व आयुर्वेद परिषद की बिहार इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय व्यक्तित्व विकास वर्ग का शुभारंभ हुआ। 12 जुलाई तक चलने वाले व्यक्तित्व विकास वर्ग में बिहार के छह महाविद्यालयों के 61 छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं। उदघाटन सत्र में प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने व्यक्तित्व विकास वर्ग में भाग ले रहे प्रतिभागियों से व्याख्यानों को पूरे मनोयोग से सुनने व आत्मसात करने पर जोर दिया। पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रजापति त्रिपाठी ने व्यक्तित्व विकास वर्ग में आए प्रतिभागियों को सात दिवसीय वर्ग के दौरान विभिन्न विषयों पर दी जाने वाली जानकारी को समझने की जरूरत है। धनवंतरी सभागार में व्यक्तित्व विकास वर्ग के दूसरे दिन उद्घाटन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैद्य शिवादित्य ठाकुर, मुख्...