बेगुसराय, जनवरी 10 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि आयुर्वेद हमारी विरासत है।. शल्य चिकत्सा का जन्मदाता आयुर्वेद है। उसके बाद यह लगातार पिछड़ रहा है। आज पैकेजिंग व ब्रांडिंग का जमाना है। आयुर्वेद लोकप्रिय होगा तो मानव की जीवनशैली बदल जाएगी। आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बिहार में अलग से आयुष मंत्रालय बनाने की जरुरत है। यह बात सांसद-सह- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहीं। वे शनिवार को राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में आयुर्वेद के प्रचार प्रसार एवं उसके वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक पशुओं पर केंद्रित आयुरकॉन 2026 नेशनल कांफ्रेंस ऑफ आयुर्वेद के चिकित्सकों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य विषय स्त्री एवं प्रसूति रोग, शल्य चिकित्सा एवं औषधि ज...