बलिया, फरवरी 20 -- बलिया, संवाददाता। जिले के आयुर्वेद अस्पतालों में पंचकर्म विधि से उपचार नहीं होने से ऋतु संधि के मौसम में मरीजों को बेहद परेशानी हो रही है। विभाग तो विशेषज्ञों की कमी का हावाल देकर अपना पल्ला झाड़ ले रहा है। ऐसे में सक्षम लोग तो निजी आयुर्वेद चिकित्सालयों में उपचार करा ले रहे हैं। लेकिन मध्यमवर्गीय और हाशिए पर जीवन गुजारने वाले परिवार के मरीज उचित उपचार के अभाव में भटक रहे हैं। नगर स्थित राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में लाखों की लागत से स्वेदन मशीन खरीदी गई है। लेकिन विशेषज्ञ के अभाव में गठिया, साइटिका के मरीजों का स्वेदन नहीं हो पा रहा है। मरीजों की मानें तो अस्पताल में आयुर्वेदिक तेल जो गठिया के मरीजों को दिया जाता है, वह भी पर्याप्त नहीं है। गुरुवार को मनियर के जिगिड़सर निवासी ललिता घुटनों के दर्द से निजात के लिए स्वेदन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.