बोकारो, अप्रैल 8 -- बोकारो। सदर अस्पताल की तरह आयुर्वेदिक व होमियोपैथ की ओपीडी में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सदर के बगल में स्थित आयुर्वेदिक व होमियोपैथ की ओपीडी में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। कुछ साल पहले आलम यह था कि जिला संयुक्त औषधालय में दो-चार मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचते थे। तब दवाओं की भी कमी थी। हाल के वर्षा में आयुर्वेद व होमियोपैथ पद्धति से इलाज कराने का रूझान लोगों का बढ़ा है। बोकारो शहर व चास के अलावा दूर-दराज प्रखंड़ों से भी मरीज यहां पहुंच रहे हैं। सोमवार को पड़ताल के दौरान ओपीडी के चिकित्सक डॉ नेहा सिंह ने बताया कि आज 30 मरीजों का इलाज किया। औसतन प्रतिदिन 40 से 50 मरीज आते हैं। वहीं होमियोपैथ के चिकित्सक डॉ बीसी मांझी ने बताया कि करीब डेढ साल पहले यहां मेरी पोस्टिंग हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.