पीलीभीत, जनवरी 13 -- पीलीभीत। सदर कोतवाली क्षेत्र के आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहे पर सोमवार रात दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक पक्ष की महिलाएं भी लाठी डंडे लेकर चौराहे पर पहुंच गई। चौराहे पर अचानक हुए हंगामें से अफरातफरी मच गई। कुछ देर के लिए यातायात भी रुक गया। चौराहे के करीब मौजूद डायल 112 की गाड़ी विवाद होता देखकर मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत किया। इधर मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक विवाद शांत हो चुका था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने बताया विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...