मैनपुरी, मार्च 9 -- कस्बा स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय की बदहाली जल्द दूर होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रस्ताव पर विभाग ने इस अस्पताल के पुर्ननिर्माण का फैसला किया है। इस संबंध में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय से प्रस्ताव मांगा गया। कार्यालय द्वारा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरनाहल के चिकित्साधिकारी को पत्र भेजा गया है और पुर्ननिर्माण के संबंध में आवश्यक प्रस्ताव तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष शशि योगेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी और उन्हें आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कराए जाने के लिए पत्र दिया था। सीएम के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव कुमार हर्ष ने इस पत्र को आयुष विभाग के प्रमुख सचिव को ट्रांसफर कर दिया और कार्रवाई करने के दिशा निर्देश जार...