चंदौली, फरवरी 13 -- शहाबगंज, हिसं। शहाबगंज और बसाढ़ी स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में इन दिनों जरूरी दवाओं की कमी है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लगभग एक वर्ष से नियमित रूप से दवाओं की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। तीमारदारों ने कहा कि मरीजों को पर्ची तो मिल रही है, लेकिन उन्हें दवाएं बाहर से खरीदने की सलाह दी जा रही है, जिससे गरीब और ग्रामीण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सभी राजकीय आयुर्वेदिक अस्पतालों पर 51 तरह की जड़ी-बूंटी की दवाएं उपलब्ध हो जिनमें मुख्य रूप से अभयारिष्ट, अमृतारिष्ट, अणु तैल, अशोकारिष्ट, क्वाथ, हिंग्ववंष्टक, दशमूलारिष्ट, शीतोपलादी चूर्ण, त्रिफला उपलब्ध होना चाहिए। स्थानीय निवासी अरविन्द ने बताया कि आयुर्वेदिक दवाओं के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं, ल...