बांदा, फरवरी 9 -- बबेरु संवाददाता। मंडलाआयुक्त ने तहसील सहित ब्लाक नगर पंचायत का मुआयना किया। सभी कार्यालयों का गहनता से निरीक्षण किया है। जहां गड़बड़ी मिली उन्हें सुधार करने के निर्देश दिए है। बबेरू तहसील का आयुक्त अजीत कुमार, भगवानशरण अपर आयुक्त प्रशासन ने निरीक्षण किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद आयुक्त ने तहसील परिसर में कदंब के पौधे का रोपण किया। उपजिलाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद नज़ारत, संग्रह, लेखाकार, भूलेख, उपनिबंधक, तहसीलदार न्यायालय, परगना मजिस्ट्रेट न्यायालय, नायब तहसीलदार बबेरू, जामू, कमासिन, मर्का, न्यायालय के कागजातों एवं फाइलों के रखरखाव का गहनता से निरीक्षण किया। आपूर्ति कार्यालय के कागजात मंगाकर देखे। तहसील मुआयना में जो कमियां मिली है, उन्हें सुधार करने के निर्देश दिए है। नगर पंचायत कार्यालय प...