चाईबासा, सितम्बर 28 -- चाईबासा। जिला के सदर प्रखंड स्थित सिंहपोखरिया में रविवार की सुबह 6 बजे आयरन लदी ट्रक ओडी 09 डब्लू 7571 के धक्के से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। ट्रक के धक्के से सिंहपोखरिया निवासी सुखलाल सिरका(मृतक) पिता सेलाय सिरका की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक कुमारदुंगी के टांगनगर निवासी है। मृतक अपने परिवार के साथ सिंहपोखरिया स्टेशन के पास स्थित मैदान में मॉर्निंग वॉक के लिए आया हुआ था। मॉर्निंग वॉक से लौट के क्रम में लगभग 6 बजे उक्त ट्रक से विपरीत दिशा में आकर धक्का मार दिया गया। जिससे बच्चे की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक अपने परिवार का इकलौता चिराग था। घटना के बाद ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने सिंहपोखरिया जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.