लखनऊ, दिसम्बर 30 -- आयकर विभाग ने शहीद पथ के निकट स्थित लुलु मॉल के दो बैंक खाते सीज कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार मॉल पर 23 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स बकाया है। इसकी भरपाई के बाद ही खाते वापस खोले जाएंगे। आयकर विभाग ने लुलु मॉल के दो खातों को सीज कर दिया है। यह कार्रवाई आयकर विभाग लखनऊ के उपनिदेशक सर्किंल एक ने की है। लुलु मॉल पर लंबे समय से बकाया है। आयकर विभाग ने मॉल प्रशासन को इसके लिए कई नोटिस भेजे। सूत्रों ने बताया कि मार्च से मॉल पर बकाया है। इस संबंध में कई बार नोटिस दिया गया। नोटिस का मॉल प्रबंधन की ओर से संतोषजनक जवाब भी नहीं मिला। इसको देखते हुए नियमों के तहत मॉल के दोनों बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए। अब मॉल प्रबंधन इन खातों से कोई लेनदेन नहीं कर पाएगा। कोई भी रकम निकालने की अनुमति नहीं होगी। खातों में रकम जमा हो सकती है। नियमान...