आगरा, फरवरी 1 -- आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा की बैठक रविवार को हुई। आम सभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल अजय सिंह चौहान ने की। एसोसिएशन के सचिव मनोज शर्मा ने आगरा में स्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रोग्राम, टेक्नीकल वर्कशॉप व वार्षिक कैलेंडर जारी किया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक रवि कुमार चौबे, सजल बंसल, ऋतु खन्ना, मनोज बदौरिया, नितेश नौहवार, नवजोत रंधावा, केके सिंह, अजय कुमार, वीरपाल सिंह, दीपक सविता, अभिषेक, मनीष, तुषार, आशीष सिंघल, पारस शर्मा, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...