जहानाबाद, फरवरी 14 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। राजद प्रवक्ता डॉ शशि रंजन उर्फ पप्पू यादव ने प्रगति यात्रा पर जहानाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार और जिला प्रशासन लोकतंत्र के असली मालिक आम जनता को मुख्यमंत्री से दूर रखने में सफल रहा। प्रगति यात्रा के नाम पर शहर की नाकेबंदी कर सरकार और जिला प्रशासन ने आम आवाम एवं गरीब जनता की दुर्गति कर दी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जनता में उत्साह के बजाय कर्फ्यू जैसा माहौल कायम करने से आम लोगों में डर व दहशत का माहौल बना रहा। मुख्यमंत्री के आगमन से यहां आम लोगों को हुई परेशानी के विरोध में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा। पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता, सांसद, विधायक को सूचित किया गया है। जहानाबाद स्टेशन परिसर से प्रतिरोध मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.