गिरडीह, जनवरी 5 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जन प्रतिनिधि किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे समाज का होता है। आम जनता की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देना ही जनप्रतिनिधियों की पहली जिम्मेदारी है। उक्त बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पौष पूर्णिमा के अवसर पर जमुआ स्थित लंगटा बाबा की समाधि पर चादरपोशी के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार को मजबूत करने के लिए अनुभवी और तपे-तपाए कार्यकर्ताओं की एक सशक्त टीम तैयार करनी चाहिए, वहीं युवाओं को भी कार्य के क्रियान्वयन में सक्रिय रूप से जोड़ा जाना आवश्यक है। युवाओं की ऊर्जा और अनुभव का समन्वय ही किसी भी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। दीपक प्रकाश ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि की सफलता का वास्तविक पैमाना उस...