औरंगाबाद, मार्च 19 -- मगध रेंज के आईजी क्षत्रनील सिंह ने मंगलवार को औरंगाबाद का दौरा किया। कलेक्ट्रेट में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने एसपी ऑफिस से संबंधित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी शाखाओं की साफ-सफाई के अलावा कागजातों के रखरखाव आदि की जानकारी ली। इसके साथ ही जनता की समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से करने के लिए निर्देशित किया गया। अभियोजन शाखा में गवाहों की गवाही से संबंधित कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करने को कहा गया। आईजी ने कहा कि यदि किसी की गवाही लंबित है तो गवाह से संपर्क साधते हुए उसकी गवाही कराए। पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य लोगों के मामले में भी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। अपराध शाखा से संबंधित प्रतिवेदन समय से निकालने के लिए भी निर्देशित किया गया। निरीक्षण के बाद आईजी क्षत्रनील सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.