बागेश्वर, जून 23 -- बागेश्वर, संवाददाता ग्रामीणों का आम रास्ता क्षतिग्रस्त किए जाने पर अनर्सा गांव के सन तोक के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज ग्रामीणाों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक वह चुप नहीं रहेंगे। इस आशय का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को भी सौंपा है। ग्रामीण वाहन में बैठककर सोमवार अनर्सा से जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां जिलाधिकारी परिसर में सभा की। वक्ताओं ने कहा कि भैसियधार से गौरिउडियार को आने जाने वाले हमारी मवेशियों एवं दानपुर व मल्ला कत्यूर को मिलाने वाले आम रास्ते को बची राम पुत्र कालू राम ने 25 मीटर तोड़ दिया है। इससे नौ घरों को खासी परेशानी हो रही है। वह अपने मवेशियों को चुगान के लिए जंगल भी नहीं ले जा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.