सीवान, फरवरी 2 -- सीवान, एक संवाददाता। महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने आम बजट 2026-27 को ऐतिहासिक और जनहितकारी बताते हुए इसे देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम करार दिया है। शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत इस नौवें आम बजट के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सांसद सीग्रीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में तैयार यह आम बजट युवाशक्ति को समर्पित है। इसमें किसान, महिला, दलित, वंचित, शोषित, पीड़ित, श्रमिक और पिछड़े वर्गों के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट युवाओं और बेरोजगारों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजि...