सीवान, फरवरी 2 -- सीवान, कार्यालय संवाददाता। स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने केंद्रीय आम बजट 2026-27 को जन-कल्याणकारी, दूरदर्शी और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी है, जो देश के समग्र विकास को समर्पित है।यह बजट विकास, कृषि, औद्योगिक और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों के साथ-साथ युवाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह एक ऐतिहासिक बजट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आज विकसित भारत की यात्रा का साक्षी बन रहा है। कर्तव्य भवन में तैयार किया गया यह पहला बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों पर आधारित है। पहला, आर्थिक विकास को तेज गति देना और उसे निरंतर बनाए रखना। दूसरा, आम जनता की उम्मीदों को पूरा कर उन्हें विकास की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.