बक्सर, फरवरी 1 -- पेज-03 के लिए डुमरांव। बजट में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मुर्गीपालन को विशेष प्रोत्साहन देने की बात कही गई है, जिससे गुणवत्तापूर्ण रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है। सरकार ने इस क्षेत्र में ऋण आधारित सब्सिडी कार्यक्रम, उत्पादन से लेकर विपणन तक मजबूत मूल्य श्रृंखला के निर्माण और अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने की पहल की है। बजट के अनुसार, मुर्गीपालन को संगठित स्वरूप देने पर जोर दिया जाएगा, ताकि छोटे और मध्यम स्तर के पशुपालक भी इसका लाभ उठा सकें। आसान ऋण सुविधा और सब्सिडी के माध्यम से नए उद्यमियों को आकर्षित करने की योजना बनाई गई है। इससे न केवल अंडा और मांस उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि इससे जुड़े परिवहन, चारा, पैकेजिंग और विपणन जैसे क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे। डुमरांव चैंबर ऑफ कॉमर्स के सच...