एटा, फरवरी 1 -- एसीपी की मांग को लेकर विकास भवन परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों का आंदोलन रविवार को गंभीर मोड़ पर पहुंच गया। शनिवार से आमरण अनशन पर बैठे सफाई कर्मियों में से निधौली कलां ब्लॉक में तैनात एक सफाई कर्मचारी की हालत रविवार को सुबह अचानक बिगड़ गई। बीते छह दिनों से चल रहे धरने और शनिवार से शुरू हुई भूख हड़ताल के कारण सफाई कर्मी सुशील के शरीर में पानी की कमी और कमजोरी आ गई। रविवार दोपहर सुशील की हालत बेहद खराब होने लगी। इस पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सहयोगियों के साथ मिलकर तुरंत उन्हें एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों के प्राथमिक उपचार और ड्रिप चढ़ाए जाने के बाद कर्मचारी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सफाई कर्मी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही डीपीआरओ मो...