वाराणसी, फरवरी 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आयकर विभाग और इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से मकबूल आलम रोड स्थित कार्यालय में आम बजट का अधिकारियों, कर अधिवक्ताओं ने सीधा प्रसारण देखा। इसके बाद विशेषज्ञों ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रधान आयकर आयुक्त हरिगोविन्द सिंह ने कहा कि बजट में सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है। जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता आसिम जफर ने कहा कि मध्यम वर्ग और ईमानदार व्यवसायियों को बड़ी राहत की उम्मीद थी लेकिन प्रत्यक्ष कर के मोर्चे पर बजट निराशाजनक साबित हुआ है। आयकर दरों में किसी ठोस कमी के अभाव में बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत से जूझ रहे करदाताओं को कोई वास्तविक राहत नहीं मिल सकी। वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष भारद्वाज, अरविन्द शुक्ला, श्रीहर्ष सिंह ने कहा कि जीएसटी के संदर्भ में बजट सुधारात्मक से अधिक यथास्थिति बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.