जमशेदपुर, जनवरी 31 -- जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई ने शुक्रवार को साकची आम बागान मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। इसे लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्षों से जारी अवैध अतिक्रमण के कारण यह मैदान अपनी पहचान खोता जा रहा है। मैदान के चारों ओर बढ़ते कब्जे से यह असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। मैदान में पुराने वाहनों का कबाड़ डंप है। वहीं, कारों और सैकड़ों बसों की अवैध पार्किंग हो रही है। विधायक सरयू राय पहले ही टाटा स्टील और जिला प्रशासन को पत्र लिखकर मैदान की स्थिति सुधारने की मांग कर चुके हैं। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से अतिक्रमण हटाने, सौंदर्यीकरण कराने और मैदान को आम जनता के लिए सुरक्षित व उपयोगी बनाने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की मांग क...