घाटशिला, फरवरी 12 -- घाटशिला, संवाददाता। आरबीआई के निर्देशानुसार और अग्रणी जिला प्रबंधक की उपस्थिति में घाटशिला प्रखंड की धरमबहाल पंचायत में प्रखंड स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर (एफएलडब्लू) 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करना था। इसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिला के वित्तीय साक्षरता केंद्र घाटशिला के सीएफएल के इंचार्ज एवं प्रशिक्षक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। लोगों का केवाईसी, आरई केवाईसी साथ-साथ बचत, ऋण, डिजिटल बैंकिंग, सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया से सुनील नाग, ग्रामीण बैंक से हेमंत प्रधान, पीएनबी बैंक से सिंकू कुमार, एचडीएफसी बैंक से सौम्या सिन्हा,...