सीतामढ़ी, फरवरी 7 -- सीतामढ़ी। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ''सात निश्चय-3'' अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत जन शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ जिलाधिकारी रिची पांडेय ने किया। उन्होंने बताया कि यह जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से अब जिले के नागरिक अपनी शिकायतें घर बैठे पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता न केवल अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर पाएंगे, बल्कि उन्हें शिकायत की प्राप्ति, शिकायत पर की गयी कार्रवाई व समाधान की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी समय-समय पर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होती रहेगी। इससे शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं समयबद्ध होगी। उन...