चतरा, दिसम्बर 30 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में विधायक जनार्दन पासवान के द्वारा जन समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार को जनता दरबार लगाया गया। जिसमें प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर शामिल हुए। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष कई समस्या रखा। जनता दरबार में आए समस्याओं के त्वरित के समाधान करने का निर्देश संबंधित विभागों के पदाधिकारी को विधायक ने दिया। जनता दरबार में खासकर जमीन, मुआवजा, पेयजल जल और भूमि विवाद से जुड़े दर्जनो मामले आयें। सबसे अधिक नीलगाय के द्वारा किसानों का फसल बर्बाद करने का मामला छाया रहा। विधायक ने जनता दरबार में उपस्थित वन विभाग के कर्मियों को नीलगाय के द्वारा क्षति किए गए फसल का उचित मुआवजा दिलाने का प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। वही जमीन संबंधित...