हजारीबाग, अप्रैल 30 -- हजारीबाग नगर प्रतिनिधि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सखिया निवासी महेंद्र कुमार साव पिता स्व भोला साव ने आम गैर मजुरवा हुआ जमीन में रास्ता में लोहा का गेट लगाकर बंद करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महेंद्र कुमार साव ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर रास्ते से लोहा गेट हटवाने की मांग की है। आवेदन के अनुसार गुडुवा मौजा में महेंद्र वर्षों से इस रास्ता से आना-जाना कर रहे हैं। निर्मला मुर्मू पति अशोक कुमार साव, टिंकू कुमार पिता अशोक कुमार साव एवं पंकज लकड़ा ने रास्ता में लोहा का गेट लगाया गया है। उन्होंने बताया कि गेट लगा हुआ है। उक्त जमीन को हड़पने के संबंध में लोहा गेट लगाया गया है, मना करने पर जान से मारने की धमकी और गली गलौज करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...