लखनऊ, फरवरी 2 -- पेड़ों पर खिले बौर देखकर फल पट्टी क्षेत्र के बागवानों में खुशी का माहौल है। आम बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। अगर मौसम इसी तरह से खुला रहा तो इस बार आम की फसल अच्छी होने की उम्मीद जग गई है। सुनहरे बौर को देखकर बागवानों ने बेटियों-बेटों के विवाह भी तय करने शुरू कर दिए हैं। आम बागवान शफात अली ने बताया कि कई साल बाद आम के पेड़ों पर निकला बौर निरोगी लग रहा है। इस बार कीटों का प्रकोप भी बहुत कम है। अभी तक कीटनाशक दवाओं के प्रयोग की जरूरत नहीं पड़ी है। बागवान पुतान वर्मा ने बताया कि काफी समय बाद ऐसा देखने को मिला है बौर में कोई रोग नहीं लगा। मुख्य उद्यान विशेषज्ञ कृष्ण मोहन चौधरी ने बताया कि तापमान गर्म होने से बौर समय पर निकल आता है। इस बार फल पट्टी क्षेत्र में अच्छी फसल होने की संभावना है। बौर में किसी प्रकार का कोई रोग नहीं ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.