मऊ, फरवरी 2 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी के वैज्ञानिकों ने आम के बागवानों को आने वाले महीनों मे अपने बाग में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में शनिवार को जानकारी दी। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा.विनय सिंह ने किसानों को जागरुक करते हुए बताया की आने वाले दिनों मे आम में बौर आने लगेंगे। जिसके लिए बागवानों को कई सावधानियां बरतनी होंगी। केंद्र के वैज्ञानिक डा.जितेंद्र कुशवाहा ने बताया की फूल आने के दौरान पाउडरी फफूंद रोग बहुत आम है। पाउडरी फफूंद दिखाई देने पर तत्काल नियंत्रण उपाय आवश्यक हैं। एक ही रसायन का बार-बार प्रयोग करने से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही फूल आने के दौरान कीटनाशकों के छिड़काव से बचना चाहिए। इससे परागण में मदद करने वाले लाभदायक कीटों की आबादी कम हो सकती है। फरवरी माह में पौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.