साहिबगंज, मई 3 -- साहिबगंज। तालझारी थाना क्षेत्र बांसकोला गांव में गुरुवार की देरशाम आम के पेड़ से गिरने से नौ साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉ. मुकेश कुमार ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल बच्ची बांसकोला के तलु हेम्ब्रम की पुत्री संजली है। महिला की तबीयत बिगड़ी, भर्ती साहिबगंज। शहर के रसूलपुर दहला में शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लेने से एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि महिला बेली देवी है। फिलहाज इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...