कानपुर, अक्टूबर 23 -- सरवनखेड़ा,संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव के रहने वाले एक अधेड़ ने गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास खड़े आम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। गुरूवार सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इनायतपुर गांव का रहने वाला पचास वर्षीय छेदालाल बाल्मीक मजदूरी करता था। पत्नी सुनीता देवी की मौत के बाद से वह शराब पीने का आदी हो गया था। इससे उसका अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार रात में उसने गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास खड़े आम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पिता की मौत से उसके पुत्र संजय व धीरज बिलख उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.