फतेहपुर, अप्रैल 21 -- मलवां। जंगल में स्थित एक आम के पेड़ में लटकता मिले शव से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर शव की शिनाख्त करने में जुट गई। देर तक पहचान न होने पर पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मलवां थाना क्षेत्र के रंजीतपुर मजरे कांधी के बंधवा तिराहे के पास जंगल में आम के पेड़ में एक अज्ञात का शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दे दी। वहीं लोगो में हत्या कर शव लटकाने की चर्चा छाई रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारते हुए शिनाख्त में जुट गई। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र तकरीबन 40 वर्ष आंकी और दो से तीन दिन पुराने होने की बात कहीं। देर तक शिनाख्त के बावजूद पहचान न होने पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए सर्किल के थानों को सूचित किया है। साथ ही पहचान भी कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.