पाकुड़, मार्च 10 -- पाकुड़िया। प्रखंडवासी इन दिनों आम के पेड़ों में मंजरों को देख कर काफी खुश हैं। खासकर आम बागान के किसान तो मंजरों को देखकर रिकॉर्ड उत्पादन को लेकर काफी उत्साहित हैं। आम बागान के किसान अभिजीत मंडल, सनत सोरेन, तरुण साहू, इब्राहिम अंसारी ने बताया कि विगत वर्षों के मुकाबले इस वर्ष सभी पेड़ों में बेहतरीन मंजरी आई है। जिससे उम्मीद है कि यहां इस वर्ष आम की अच्छी फसल होगी। किसानों ने बताया कि वे अभी से ही पेड़ों में कीटनाशकों का छिड़काव कर रहे हैं ताकि कीटों से मंजर को कोई नुकसान न हो सके। किसानों ने बताया कि अगर आंधी पानी या ओले का प्रकोप न हो तो इस बार अच्छी पैदावार हो सकती है। किसान अभी से ही बागवानी की रखवाली भी शुरू कर दी है ताकि जंगली जानवरों से पेड़ों की रक्षा की जा सके। बहरहाल बागानों में आम्र मंजरी से आ रही भीनी भीनी सु...