हापुड़, जनवरी 29 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा के जंगल में एक बाग के पेड़ पर एक व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव लटका मिला। शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। मृतक की शिनाख्त कराने पर पता चला कि वह ग्राम शाहपुर जट्ट निवासी धर्मपाल है। शव मिलने की जानकारी मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस और फार्रेसिंक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। वहीं परिजन ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार उपैड़ा के जंगल में गुरुवार की सुबह को ग्रामीणों ने आम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका देखा। इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। कुछ ही देर में शव मिलने की सूचना आग की तरह फैल गई और आसपास क...