उन्नाव, मार्च 25 -- अचलगंज। नगर पंचायत अचलगंज के हड़हा स्थित एक नए आम के बौर लदे बाग में कई दिनों से खनन हो रहा है। पोक लैंड मशीन व एक दर्जन डंपर मिट्टी ढुलाई में लगे है। वहीं डंपरों के गुजरने से पाइप लाइन फट गई। जिससे कई गांवों की जलापूर्ति बाधित है। अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा धन्नीपुर मार्ग निकट नगर पंचायत की कान्हा गोशाला के पास हाड़हा निवासी शकील की आम की बाग है। जिसमें कई दिनों से खनन चल रहा है। खनन वाले डंपर जिस रास्ते से जा रहे है वहां भूमिगत पाइप लाइन फट गई है जिससे पूरे रस्ते में पानी भर गया है। पाइप फटने से धन्नीपुर, बुवाईन खेड़ा की जलापूर्ति भी बाधित हो गई है। ग्रामीण बताते है कि इसके पहले तौफीक के बाग में भी खनन हो चुका है। हड़हा लेखपाल अविनाश श्रीवास्तव ने किसी भी प्रकार की अनुमति होने से इंकार किया है। बताया जांच कर तहसील को रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.