किशनगंज, अप्रैल 28 -- पोठिया, निज संवाददाता। प्रखंड के कस्बाकलियागंज पंचायत स्थित कोवाबाड़ी गांव में रविवार के सुबह अचानक घर पर आम का पेड़ गिरने से 10 वर्षीय बालक बुरी तरह घायल हो गया है। जबकि इस हादसे में परिवार के कई लोग बाल बाल बच गए। दरअसल रविवार को सुबह तकरीबन सात बजे कोवाबाड़ी गांव में उस समय अफरातफरी मच गयी,जब अचानक बिना किसी हवा तूफान के कोवाबाड़ी निवासी हियालू बसाक के टीना के घर के ऊपर आम का पेड़ गिर गया। घर के अंदर बच्चे सहित कई लोग सोए हुए थे। घर का आधा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।किसी प्रकार ग्रामीणों ने सभी को घर से बहार निकाला,लेकिन टीहाकू बोसक का 10 वर्षीय पुत्र राहुल बसाक बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की गनीमत था कि पेड़ घर के एक हिस्सा में गिरा था, यदि बीचों बीच गिरता तो बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.