एक संवाददाता, अप्रैल 15 -- बिहार में आम का पेड़ काटने से रोकने पर देवर-भाभी को गोली मार दी गई। सहरसा जिले में इस बड़े कांड को अंजाम दिया गया है। जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में आम का पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के देवर-भाभी को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। दोनों को सहरसा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी वरुण कुमार झा व उनकी पत्नी सोनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि ताराकांत झा और वरुण झा के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद है। सोमवार को वरुण झा उसी जमीन पर आम का पेड़ कटवा रहे थे। रिटायर्ड शक्षिक ताराकांत झा (70 वर्ष) व उनकी भाभी अहिल्या देवी (66 वर्ष) ने पेड़ काटने से मना किया। इसी पर दोनों पक्ष में विवाद बढ़ा और आरोप है कि व...