मेरठ, मई 18 -- मोदीपुरम। कंकरखेड़ा स्थित नेशनल हाईवे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भारत सरकार से पीओके को भारत में मिलाने की मांग की। फुट ओवरब्रिज और हाईवे पर पाकिस्तान विरोधी बैनर लगाए। आप जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता अंकुश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार सुबह कंकरखेड़ा स्थित नेशनल हाईवे पर पहुंचे और फुट ओवरब्रिज और फ्लाईओवर पर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने फ्लाईओवर के ऊपर बैनर लटकाया। कार्यकर्ता कैलाशी हास्पिटल के सामने फुट ओवरब्रिज पर चढ़ गए। अंकुश चौधरी ने कहा पीओके को भारत में शामिल करने का मौका था। सभी विपक्षी पार्टियों का सरकार को समर्थन था और सभी देशवासी सरकार के साथ थे, ऐसे में युद्ध विराम करना उचित नहीं था। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अंकित गिरि, जीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.