कोटा, जनवरी 16 -- कोटा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल को पुलिस ने शांतिभंग और राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। विवाद उस समय शुरू हुआ जब ट्रैफिक पुलिस कार एक्सेसरी की दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों का चालान काटने पहुंची थी जिनसे यातायात बाधित हो रहा था। नवीन पालीवाल खुद एक दुकान के मालिक हैं। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और अधिकारियों से उलझ गए। शुरुआत में स्थानीय व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया लेकिन पुलिस की ओर से स्थिति स्पष्ट करने करने के बाद व्यापारियों ने अपना विरोध वापस ले लिया।चालान काटने पहुंची थी पुलिस गुमानपुरा थानाधिकारी महेश कारवाल ने बताया कि शहर के शॉपिंग सेंटर के पास न्यू कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर कार एक्सेसरी की कई दुकानें हैं। इन दुकानों पर गाड़ियों में अतिरिक्...