बागपत, अक्टूबर 10 -- भारत के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने इस घटना को देश के संविधान और न्यायपालिका की गरिमा पर हमला बताया है। राष्ट्रपति से कड़ी कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा कलेक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा। उनका कहना था कि यह कृत्य न केवल देश के सर्वोच्च न्यायिक पद का अपमान है, बल्कि यह संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा स्थापित मूल्यों पर सीधा हमला है। कहा कि सोशल मीडिया पर मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां और वीडियो साझा किए जा रहे हैं, जो दलित समाज का अपमान है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ओमबीर सिंह सैन, जिला महासचिव मनोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.