मऊ, जनवरी 11 -- मऊ, संवाददाता। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिलाध्यक्ष विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंसक घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए अब भारत सरकार को ठोस कदम उठाने की जरुरत है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने शहर के आजमगढ़ मोड़ से लेकर बालनिकेतन तक विरोध मार्च निकाला। आप कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की चुप्पी को लेकर भी सवाल उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.