चतरा, मार्च 6 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। आम्रपाली के टेरर फंडिंग के मामले में पिछले 66 माह से जेल में बंद कुमडाग निवासी प्रेम विकास उर्फ मंटू सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। एनआइए इस मामले में जांच कर रही थी। वहीं आम्रपाली के होन्हे निवासी बिंदेश्वर उर्फ बिंदू गंझू को भी हाइकोर्ट ने जमानत दे दिया है। इधर इनके जमानत मिलने पर परिजनों ने खुशी जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...